jhankar
ब्रेकिंग
Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !! आज का पंचांगऔर राशिफल – 17 जून 2026, बुधवार मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार देश की खास बड़ी खबरें – 17 जून 2026, बुधवार आज विदेश की और बड़ी और खास खबरें – 17 जून 2026, बुधवार टिमरनी : अज्ञात कारणों से आदिवासी किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में... ‘संपदा 1.0’ में लंबित दस्तावेजों का 3 दिन में निराकरण कराएं पक्षकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला शुद्ध पेयजल जांच का प्रशिक्ष बारिश में सावधानी जरूर बरतें, बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 1912 अथवा चैटवोट 0755-2551222 पर संपर्क ...

एशेज के तीसरे टेस्ट में जीत के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को चाहिये चार विकेट

एडीलेड। ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज के तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में जीत के बेहद करीब पहुंच गयी है। उसे अंतिम दिन जीत के लिए चार विकेट चाहिये। चौथ दिन का खेल समाप्त होने के समय तक इंग्‍लैंड ने जीत के लिए मिले 434 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए थे। इस प्रकार उसे हार से बचने अभी भी 228 रन बनाने है जो बेहद कठिन काम है। दिन का खेल समाप्त होने के समय जेमी स्मिथ 2 और विल जैक्‍स 11 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरी पारी में इंग्‍लैंड की ओर से सबसे अधिक 85 रन जैक क्राउली ने बनाये।

- Install Android App -

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे पारी मे 349 रन बनाये थे। वहीं पहली पारी के आधार पर उसके पास 85 रनों की बढ़त थी। वहीं दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रहे और बेन डकेट 4 रन ही बना सके। इसक बाद ओली पोप भी बड़ी पारी नहीं खेल पाये। वह 29 गेंदों पर 17 रन ही बना पाये। इसके बाद जो रूट ने सलामी बल्‍लेबाज जैक क्रॉली के साथ मिलकर 78 रन बनाये। रुट भी 39 रन बनाकर पेवेलियन लौट गये। वहीं मध्‍यक्रम में हैरी ब्रूक को 30 रनों पर हीनाथन लियोन ने बोल्‍ड कर दिया। इसके बाद लियोन ने कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स को भी 5 रनों पर आउट कर इंग्लैंड का मनोबल तोड़ दिया।