jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें नीमच के कलाकार का कमाल, तुलसी पत्तों पर लिखी हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों लोग

हरदा : हरदा में करणी सेना का “जन क्रांति न्याय आंदोलन”*

हरदा के बाहर से भी आयेंगे कार्यकर्ता

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा।शहर में करणी सेना के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक “जन क्रांति न्याय आंदोलन” को लेकर आमजन में चर्चा है।पूर्व मे हुई लाठी चार्ज की घटना से कुछ लोगो के मन में संशय है कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे है। शहरवासी चाहते किसी प्रकार उपद्रव न हो शांति व्यवस्था बनी रहे। रविवार को होने वाले इस विशाल आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए अन्य जिले से पदाधिकारी कार्यकर्ता हरदा आ रहे हैं।

आंदोलनकारियों के लिए विश्राम की व्यवस्था

हरदा पहुंचने वाले आंदोलनकारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्थानीय निवासियों द्वारा इंतजाम किए हैं। हंडिया (नेमावर) में इंदौर, देवास और चापड़ा से आने वालों के लिए विशेष व्यवस्था है।

भोपाल-नर्मदापुरम मार्ग से आने वालो के लिए टिमरनी और करताना (नसरुल्लागंज मार्ग) में रुकने और जलपान का प्रबंध किया गया है। बैतूल की ओर से आने वालों के लिए रहटगांव और टिमरनी, जबकि खंडवा मार्ग से आने वालों के लिए खिड़कियां, छीपावड़ और सिराली में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

- Install Android App -

आंदोलन स्थल का भूमि पूजन और कार्यकर्ताओं का आगमन

कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत द्वारा आंदोलन स्थल का विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न किया गया। शुक्रवार शाम से ही कार्यकर्ताओं का हरदा पहुंचना शुरू हो गया है। शनिवार को इंदौर से ऋषिराज सिंह सिसोदिया के साथ दोपहिया वाहनों का काफिला हरदा के लिए रवाना होगा।

लोगो का मिला समर्थन

बताया जा रहा है कि आंदोलन मे सभी लोग समर्थन कर रहे है की सर्वसमाज का समर्थन प्राप्त हो रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रो के लोग शामिल होंगे। राजपूत समाज के साथ-साथ अन्य सामाजिक संगठन भी साथ आने की बात कही जा रही है।

प्रशासनिक सतर्कता और पुलिस का कड़ा पहरा

आंदोलन की विशालता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले की सीमाओं पर पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए हैं और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। हरदा, टिमरनी और खिड़कियां जैसे क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मार्च निकालकर शांति की अपील की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।