jhankar
ब्रेकिंग
केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,... उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: स्टाम्प वेंडर के वारिस लौटाएंगे 2.87 लाख रुपये, समय पर भुगतान नहीं करने... सतवास में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, रवि मातवा (देवास) की बैलजोड़ी रही प्रथम राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें

ग्वालियर। ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज घटना में कुछ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम जब हर्षी रोड स्थित आदमपुर गुरुद्वारा के पास पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा बाल-बाल बचे।इस घटना से एक बार फिर पता चलता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। पुलिस टीम पर फायरिंग करने के बाद चार में से एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा जबकि तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों पर पहले से ही विभिन्न अपराधों में प्रकरण दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है।

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से उन्हें जानकारी मिली थी कि तीन-चार बदमाश हथियारों से लैस एक आई 20 कार में किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं और उनके पास भी हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी जितेंद्र नगाइच, थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा अपने दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। जैसे ही बदमाशों को पुलिस की गाड़ी दिखी, उन्होंने अपनी कार तेज स्पीड में भगाने की कोशिश की।

- Install Android App -

इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपियों की कार को ओवरटेक कर अपनी गाड़ी आगे लगा दी और चारों तरफ से घेराबंदी कर ली। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया और एसडीओपी व थाना प्रभारी पर फायरिंग की। हालांकि, इस बीच पुलिस टीम ने उनपर काबू पा लिया। पुलिस की तत्परता से तीन बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी मौका देखकर भाग निकला। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डबरा निवाली इकरार खान, डबरा के विनिप कुशवाह और करैया निवासी भूपेंद्र रावत के रूप में हुई है। फरार आरोपी रामलखन रावत की तलाश जारी है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक 12 बोर का कट्टा, एक 12 बोर की दोनाली बंदूक और चार जिंदा राउंड बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।