jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा AAP में आंतरिक बदलाव के बाद राघव चड्ढा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म नंदुरबार: पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने ससुराल में लगाई आग, पड़ोसी का घर भी जलकर खाक सावधान सावधान हीट वेव का अलर्ट, मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज, 11 जिलों में खरीदी व्यवस्था ठप: 2 मई को आंदोलन, 27 अप्रैल को शिवपुर बंद का ऐलान जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह विधिक साक्षरता शिविर’’ 25 अप्रैल को आयोजित होगा

Gold तस्करी : जयपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी का पर्दाफाश! अंडरवियर में छिपा था ₹66 लाख का सोना*

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जयपुर*। जयपुर राजस्व सूचना निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने हवाई अड्डे पर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने रियाद (सऊदी अरब) से आए एक यात्री के पास से 534 ग्राम सोना जब्त किया, जिसे उसने पेस्ट के रूप में अपने अंडरवियर में छिपा रखा था। बरामद सोने की बाजार कीमत करीब ₹66 लाख बताई जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया यात्री डीडवाना-कुचामन जिले का निवासी है। डीआरआइ की टीम ने उसे 4 नवंबर को जयपुर एयरपोर्ट पर रोककर पूछताछ की, जिसके बाद उसके पास से सोना बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को 5 नवंबर को आर्थिक अपराध न्यायालय जयपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

डीआरआइ की एक सप्ताह में दूसरी बड़ी सफलता

 

- Install Android App -

डीआरआइ अधिकारियों के अनुसार, यह बीते सप्ताह की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले टीम ने एक अन्य यात्री से करीब एक किलो सोना बरामद किया था। दोनों मामलों में तस्करी का तरीका काफी समान पाया गया है।

 

नेटवर्क की जांच में जुटी टीम

अधिकारियों का कहना है कि यह मामला एक बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। टीम फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के दायरे में यह भी शामिल है कि आरोपी ने इससे पहले कितनी बार इस तरह की तस्करी की और किन चैनलों के माध्यम से सोना भारत लाया जाता था।

 

एयरपोर्ट सुरक्षा पर बढ़ी सतर्कता

लगातार हो रही तस्करी की घटनाओं के बाद डीआरआइ और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि इस तरह के मामलों को रोका जा सके।