jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा AAP में आंतरिक बदलाव के बाद राघव चड्ढा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म नंदुरबार: पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने ससुराल में लगाई आग, पड़ोसी का घर भी जलकर खाक सावधान सावधान हीट वेव का अलर्ट, मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज, 11 जिलों में खरीदी व्यवस्था ठप: 2 मई को आंदोलन, 27 अप्रैल को शिवपुर बंद का ऐलान जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह विधिक साक्षरता शिविर’’ 25 अप्रैल को आयोजित होगा

मध्य प्रदेश में ठंड की दस्तक, कड़ाके की सर्दी शुरू!

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिलसिला पूरी तरह थम गया है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में आसमान एकदम साफ रहेगा और कोई बारिश नहीं होगी। लेकिन राहत के साथ ठंड का सितम भी शुरू हो चुका है। रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

- Install Android App -

अगले 48 घंटों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री और लुढ़केगा, जिससे रातें कड़ाके की ठंडी हो जाएंगी। उत्तरी ठंडी हवाओं का असर सबसे पहले ग्वालियर-चंबल संभाग पर पड़ रहा है। यहां उत्तरी हवाएं पूरे जोर पर हैं और तापमान तेजी से गिर रहा है। अगले 48 घंटे में पूरे एमपी में ठंड का असर दिखेगा, लेकिन उत्तरी हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

ये जिले रहेंगे सबसे ठंडे
ग्वालियर-चंबल संभाग
नीमच, मंदसौर
निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना
गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर
इन जिलों में रातें अब रजाई-कंबल वाली हो गई हैं। एक रात में रिकॉर्ड गिरावट, नरसिंहपुर में तो एक ही रात में पारा 5.4 डिग्री लुढ़ककर 17.2 डिग्री पर पहुंच गया। नौगांव सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।