jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

Government Scheme : सरकार बेटी के जन्म पर देगी 50,000 रुपये की आर्थिक मदद, ऐसे करें आवेदन

Government Scheme : केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से बेटियों के लिए काफी सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। बेटियों के फ्यूचर को बेहतर बनाने के लिए धांसू स्कीम्स चलाई जा रही हैं। जिनके द्वारा हर कोई अमीर बनने का सपना देश रहा है। अगर आपके घर बेटी का जन्म हुआ है तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। सरकार बेटियों के लिए एक ऐसी धाकड़ स्कीम की शुरुआत की है जिससे बेटियों को आगे पढ़ाई करने के लिए पैसा मिलेगा।

Bhagya Laxmi Yojana

दरअसल ये स्कीम उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। जिसका नाम भाग्य लक्ष्मी योजना ( Bhagya Laxmi Yojana ) है। इसके द्वारा बेटी को आर्थिक मदद के लिए 50,000 रुपये दिए जाएंगे। इन पैसों से बेटी आगे की पढ़ाई कर सकती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके बारे में डिटेल से जानें।

भाग्यलक्ष्मी योजना की पूरी डिटेल

राज्य सरकार की ओर से BPL परिवार की बेटी को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये पैसा लड़कियों के बेहतर भविष्य को बनाने के लिए दिया जाता है। इस स्कीम में लड़कियों की पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए कक्षा के हिसाब से पैसा दिया जाता है। जैसे कि बिटिया के कक्षा 6 में पहुंचने पर 3 हजार रुपये, कक्षा 8 में प्रवेश लेने पर 5 हजार रुपये, 10 वीं में प्रवेश पर 7 हजार रुपये और 12वीं में प्रवेश पर 8 हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

- Install Android App -

कौन उठा सकता है Bhagya Laxmi Yojana का लाभ

आवेदन करने के लिए परिवार की सालाना इनकम 2 लाख रुपये से कम हो। इसके साथ में बेटी की आयु 18 साल होने पर शादी हो। बेटी के माता-पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हों। बीपीएल परिवार में जन्मी बेटी ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। इस योजना का लाभ एक परिवार से दो बेटियां लाभ उठा सकती हैं।

योजना के लिए आवेदन करने के लिए https://mahilakalyan.up.nic.in/ नाम की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके अलावा https://pmmodiyojana.in/wp-content/uploads/2022/10/Bhagya.pdf नाम के लिंक पर क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड कर फिल करके जमा कर सकते हैं।

Bhagya Laxmi Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज

यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। जिसमें माता-पिता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की जरुरत होती है।