jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP मौसम : मध्‍य प्रदेश में 5 सितंबर से मानसून एक्टिव, जानिए किन जिलों में होगी बारिश …..

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | प्रदेश में आसमान साफ रहने से धूप के तेवर तीखे होने लगे हैं। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ने लगा है। शनिवार को प्रदेश के 18 शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। सबसे अधिक 37.4 डिग्री तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया।

प्रदेश में अभी तक सामान्य से 17 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। प्रदेश के 52 जिलों में से 27 जिलों में सामान्य से 20 से 46 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है। हालांकि, किसानों के लिए राहत भरी खबर भी है।

- Install Android App -

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से वातावरण से नमी कम होने लगी है।इस वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। 5 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है।
प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में और सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, इंदौर, धार, देवास जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके अलावा बैतूल, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मंडला और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक की गतिविधि भी बन सकती है।