jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

MP News : अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करने पहुंची खनिज अधिकारी टीम पर हमला, जान बचाकर भागे अधिकारी

अपराधियो के हौसले इतने बुलंद है कि वह एक ओर तो अपराध कर रहे है दूसरे उन पर कार्यवाही के लिए गई अधिकारियों की टीम पर भी जानलेवा हमला कर रहे हैं। बीनागंज चौकी के ग्राम वापचा लहरिया में पार्वती नदी से रेत के अवैध उत्खनन का जहां कार्यवाही के बाद वापिस लौट रही खनिज अधिकारी और उनकी टीम ने पर 15-20 बाइक सवारों ने हमला कर दिया अधिकारियों  ने भागकर अपनी जान बचाई ।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुना : जिले के बीनागंज क्षेत्र के वापचा लहरिया में पार्वती नदी से रेत के अवैध उत्खनन की जानकारी मिलने पर खनिज विभाग की टीम कार्यवाही करने पहुंची थी। जानकारी के अनुसार खनिज अधिकारी दीपक सक्सेना गुरुवार की शाम चार बजे होमगार्ड और खनिज विभाग के सैनिक, ड्राइवर और बाबुओं सहित कुल 7-8 लोगों को लेकर अवैध उत्खनन की सूचना पर पहुंचे थे।

कार्यवाही के दौरान भागे रेत माफिया –

अचानक खनिज विभाग की टीम के पहुंचने पर ट्रैक्टर लेकर और ट्रालियां छोड़कर रेत माफिया के लोग भाग गए थे। विभाग की टीम ने लोडर ट्रैक्टर को जब्त कर ड्राइवर का मोबाइल नंबर भी ले लिया था।इसके बाद वहां से सभी जब्त वाहन आदि को लेकर टीम वापिस लौट रही थी।

- Install Android App -

अज्ञात बाईक सवारों ने किया हमला –

खनिज विभाग की टीम कार्रवाई करके लौट रही थी, कि रास्ते में अज्ञात 15-20 लोग बाइक सवार आए। खनिज विभाग की टीम को धमकाना शुरु कर दिया उन पर पथराव कर लोडर ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। खनिज अधिकारी और उनकी टीम जान बचाकर बमुश्किल मौके से भागी। इसके बाद खनिज अधिकारियों की टीम ने बीनागंज पुलिस चौकी में लूट, शासकीय कार्य में बाधा, रेत के अवैध उत्खनन आदि का प्रकरण दर्ज कराने आवेदन दिया। लेकिन शनिवार सुबह तक मामले में प्रकरण दर्ज नहीं हो सका।

हमें शिकायती आवेदन नही मिला –

इस मामले में खनिज विभाग की टीम ने कार्यवाही से पूर्व चांचैड़ा एसडीएम और पुलिस चैकी में सूचना नही दी। मामलें में पुलिस का कहना है कि हमें शिकायती आवेदन नही मिला है। मामले में गुना खनिज अधिकारी दीपक सक्सेना ने कहा कि हम वापचा लहरिया गांव में टीम के साथ कार्रवाई के लिए गुरुवार की शाम गए थे। ग्रामीणों ने हमला कर दिया और जब्त लोडर ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। हमने वहां से भागकर जान बचाई। बीनागंज पुलिस को कार्रवाई के लिए आवेदन भी दिया है।