jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

हंडिया : सात दिवसीय विकास वर्ग के षष्टम दिवस के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया 

हंडिया : माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला हरदा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में चयनित नवीन आचार्य व दीदियों के सात दिवसीय नवीन आचार्य विकास वर्ग के षष्टम दिवस के उद्घाटन सत्र में शनिवार को मुख्य अतिथि रामदयाल लहरपुरे भाग प्रमुख भोपाल भाग,अनिरुद्ध तंवर सह सचिव ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत प्रान्त सचिव माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला हरदा,सोहन वर्मा डाइट केंद्र बागरुल,आलोक जैन सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर उच्चतर विद्यालय हरदा सहित प्रवीण दुबे नेमावर इन सभी अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारम्भ किया मुख्य वक्ता लहरपुरे जी द्वारा शिशु शिक्षा की भारतीय सकल्पना विषय पर अपने उद्बोधन में कहा कि प्राचीन काल में भारतीय शिक्षा पद्धति गुरुकुलो के माध्यम से संचालित होती थी।

- Install Android App -

किन्तु आज के परिवेश में हमारी शिक्षा पद्धति लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति पर कार्य करती है लेकिन इससे हटकर आज विद्या भारती द्वारा शिशु शिक्षा के लिए 12 आयाम बनाये गये हैं।विद्या भारती द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाले विद्यालयों में इन 12 आयामों के माध्यम से छोटे-छोटे भैया बहनो को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।इस दौरान श्री आलोक जैन द्वारा संघ का सम्पूर्ण परिचय कराया गया।