jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Gwaliar News : स्कूल में हुई पिटाई के बाद नाबालिग ने तोेड़ा दम,शिक्षक पर बेरहमी से पिटाई का आरोप

मकडाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। मप्र् के ग्वालियर में यहां स्कूल में एक बच्चे को इतनी बेदर्दी से मारा गया कि उसकी मौत हो गई है। स्कूल के शिक्षक ने 8 वीं के छात्र को बुरी तरह मारा। उसे कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखा गया आखिर रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
बहोड़ापुर के हनुमान नगर का है जहां के फोर्ट व्यू स्कूल के छात्र कृष्णा को शिक्षक ने पीटा. 12 साल का छात्र कृष्णा चौहान कई दिनों हॉस्पिटल में भर्ती होकर इलाज करा रहा था। रविवार सुबह उसने आखिरकार दम तोड़ दिया।परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूूल मे कृष्णा को शिक्षक ने पीटा। उनकी बेरहमी से की पिटाई से कृष्णा बुरी तरह घायल हो गया।इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत नहीं सुधरी.। कृष्णा चौहान के पिता कोक सिंह चौहान का कहना है कि शिक्षक की पिटाई के बाद घायल हुआ और आखिरकार उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल संचालक आकाश श्रीवास्तव हैं जो कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी हैं। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।