मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर : नशे का कारोबार करने वाली गैंग को पुलिस ने दो दिन पहले महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणगढ़ पुल के पास से क्राइम ब्रांच और महाराजपुरा थाने की टीम ने मिलकर गांजे से भरे ट्रक के साथ पकड़ा था। ट्रक में 467 किलो गांजा मिला था। गांजे की तस्करी करने वाली गैंग के सरगना ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह पिछले 3 साल से गांजा की तस्करी कर रहा है पहले छोटी मोटी चोरी लूट आदि करता था। जब पहली बार एक गांजा तस्कर ने उसे एक खेप में 40 हजार रुपये दिए तब से इस धंधे में उतर आया। नशे की इस तस्करी में उसने जो कमाया उससे जमीन भी खरीदी। पुलिस उसकी जांच पड़ताल कर रही है और आयकर विभाग को भी जानकारी देगी ताकि अन्य महत्वपूर्ण बाते सामने निकल कर आयेगी।
दो दिन पहले महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणगढ़ पुल के पास से क्राइम ब्रांच और महाराजपुरा थाने की टीम ने मिलकर गांजे से भरे ट्रक को पकड़ा था। ट्रक में 467 किलो गांजा मिला था। ट्रक के आगे स्कार्पियो चल रही थी जिसमें तीन तस्कर सवार थे। यह लोग आगे फालो बनकर चलते थे पुलिस की चेकिंग देखते ही ट्रक चालक को खबर दे देते थे। फिर ट्रक चालक या तो रास्ता बदल देता था या फिर चेकिंग हटने का इंतजार करता था। इस गैंग का सरगना वीरेंद्र उदैनिया है। वह आगरा की फ्लोरेंस हाउसिंग सोसायटी में रहता है। मैसेंजर पर अलग.अलग शहरों के छोटे तस्करों से आर्डर लेता था। इसके बाद आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बड़े तस्करों से माल खरीदकर लाता था। वह उ.प्र. राजस्थान और म.प्र. के अलग -अलग शहरों में गांजा बेचता हुआ आता था।आज पुलिस उसे कोर्ट में पेशकर रिमांड पर ले सकती है | ताकि और बातो का खुलासा हो सकें।
ब्रेकिंग
हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम...
पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन
प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये
जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार
दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई
पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु...
हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल
बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था
कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन
कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
