ब्रेकिंग
CM मोहन यादव , मध्यप्रदेश मिनी पंजाब कहे जाने वाले हरदा जिले में खाद के लिए महिला पुरुष सभी लगे लाइन... मोहन यादव सरकार ने खिलाड़ियों को बनाया लखपति ट्रंप की मेक इन अमेरिका नीति से मेक इन इंडिया’ को कोई बड़ा खतरा नहीं एआई से आने वाले पांच सालों में खत्म हो जाएंगी 80 फीसदी नौकरियां संयुक्त राष्ट्र संघ को हुए 80 साल, क्यों अमेरिका की चलती हैं दादागिरी एनकाउंटर में मारा गया PLFI सुप्रीमो, 15 लाख का था इनाम घोषित हरदा खंडवा: प्रशासन की लापरवाही अनदेखी प्रतिदिन हो रहे हादसे, अब सर्व समाज सहित विभिन्न सामाजिक संग... सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादन भारत फिलीपींस जल्द असर दिखाने वाले प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ाएंगे : पीएम मोदी ड्रग्स कांड के इंटरनेशनल कनेक्शन का खुलासा

Gwalior News : छात्र नेता हर्षवर्धन सिंह सोलंकी  को आत्महत्या से रोकने प्रेमिका ने 11 बार किए काल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। छात्र नेता हर्षवर्धन सिंह सोलंकी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके मोबाइल और काल डिटेल की जांच की तो कई बाते सामने आई है। जिसमें हर्ष और उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होना आत्महत्या की वजह बना। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच 27 मई से कोई भी बातचीत नहीं हुई थी। गर्लफ्रेंड शहर से बाहर जा रही थी और हर्षवर्धन उसे रोक रहा था। इतनी सी पर दोनों में झगड़ा हुआ।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार पनिहार निवासी भाजपा नेता बंटी सोलंकी ने बच्चों की पढ़ाई के चलते हाल ही में सिरोल थाना क्षेत्र के विंडसर हिल्स हाउसिंग सोसायटी में फ्लैट खरीदा था। यहां पत्नी कुसुम सोलंकी बेटा हर्षवर्धन और छह साल की बेटी रहते थे। बंटी सोलंकी यहां आते.जाते रहते थे। बीती एक जून को बंटी घर पर नहीं थे। रात में इकलौते बेटे हर्षवर्धन सिंह सोलंकी ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना से संबधित जांच पड़ताल की जिसमेें अहम मृतक का मोबाईल मैसेंजर मिला। जो आत्महत्या से पहले कालिंग और चैट रिकार्ड मिला । जिसमें आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो रहे थे।

हर्षवर्धन की आत्महत्या करने से पहले भी बात हुई। इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे 11 बार फोन लगाया। लेकिन तब तक हर्षवर्धन खुद को गोली मार चुका था। हर्षवर्धन को रोकने उसने मैसेज भी किया। जिसमें लिखा था तुम्हें मेरी कसम फोन उठाओ। पुलिस के पास यह चैट रिकार्ड हैं।महिला अधिकारी हर्षवर्धन की गर्लफे्रड से पूछताछ करेगी|