jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

Gwalior News: इलाज के दौरान युवक की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, भागे मरीज और स्टाफ

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर : निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो जाने पर मृतक के परिजनों ने वहां पर तोड़फोड़ करनी शुरु की शहर के माधव डिस्पेंसरी के सामने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत होने पर परिजनों ने उपद्रव किया। परिजनों के डर से अस्पताल स्टाफ वहां से भाग खड़ा हुआ।

- Install Android App -

पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कम्पू पुलिस ने युवक के स्वजनों को समझाइश दी मगर परिजन लापरवाह चिकित्सक पर कार्रवाई करने की जिद पर अड़े हुए थे। परिजनों का कहना है कि जिस डॉक्टर की लापरवाही से हमारे बेटे की जान गई है। हो हल्ला इतना बड़ा कि अस्पताल में हंगामा होते देख भर्ती अन्य मरीजों को स्वजन दूसरे अस्पताल लेकर चले गए।

मोहना के करसेना गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल खटीक को पैर में इंफेक्शन होने पर सूर्या हास्पिटल में चार जनवरी को भर्ती कराया गया था। मृतक विशाल के पिता मोहन खटीक ने बताया कि बेटे के पैर में घाव था | जिसका आपरेशन होना था। 12 दिन भर्ती रखने के बाद भी आपरेशन नहीं किया और डाक्टर की लापरवाही के कारण विशाल ने मंगलवार की दोपहर दम तोड़ दिया।