jhankar
ब्रेकिंग
3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित हंडिया : हंडिया थाने में शांति समिति की बैठक: होली व रमजान को लेकर अहम निर्णय,,, हरदा : होलिका दहन के दौरान करे उपाय होगा जीवन की परेशानियो का समाधान इजराइल का 'ब्रह्मास्त्र': आयरन बीम ने युद्ध के मैदान में पहली बार दिखाया दम, लेजर की शक्ति से हिजबुल...

हंडिया: पुराने पुल की मरम्मत से बदला बसों का मार्ग – बस स्टैंड से दूर उतारी जा रही सवारियां, ऑटो का अतिरिक्त किराया बना बोझ

हंडिया।नगर में पुराने पुल पर मरम्मत कार्य चलने के कारण बसों का रूट बदल दिया गया है। पहले जहां बसें सीधे पुराने पुल से होकर बस स्टैंड तक आती थीं, अब उन्हें नए पुल से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस कारण बसें बस स्टैंड से लगभग एक किलोमीटर से भी दूर पहले ही यात्रियों को उतार रही हैं।

 

इस बदलाव से यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं। भारी-भरकम सामान, बच्चों और बुजुर्गों के साथ आने वाले लोग पैदल चलने को मजबूर हैं।वहीं, जो पैदल नहीं चल पाते, उन्हें ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है।

- Install Android App -

बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए बस से उतरने के बाद यात्रियों को ऑटो लेना पड़ रहा है। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि यह अतिरिक्त किराया उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है। एक यात्री ने नाराजगी जताते हुए कहा – “पहले सीधे बस से स्टैंड पहुंच जाते थे, अब हर बार ऑटो का पैसा देना पड़ रहा है। हमारी जेब पर डाका डाला जा रहा है।”

 

बस स्टैंड पर बनी दुकानों पर भी इसका असर दिखने लगा है। पहले जहां बस से उतरते ही यात्री चाय-नाश्ता और सामान खरीदते थे, अब दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे रह जाते हैं। उनका कहना है कि ग्राहकी आधी से भी कम हो गई है।

 

नागरिकों का कहना है कि प्रशासन ने पुल की मरम्मत तो शुरू कर दी लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए कोई अस्थायी व्यवस्था नहीं की। “पुल का काम तो चल रहा है, लेकिन जनता की परेशानी किसे दिख रही है

यात्रियों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो बसों को किसी वैकल्पिक मार्ग से बस स्टैंड तक लाने की व्यवस्था की जाए।ताकि आमजन को राहत मिल सके और दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर भी संकट न आए।