हंडिया। गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हंडिया के कृषि ट्रेड के 9वी से 12वी के विद्यार्थियों ने व्यावसायिक औद्योगिक भ्रमण के तहत कृषि विज्ञान केंद्र कोलीपुरा (हरदा) का दौरा किया। यहाँ कृषि वैज्ञानिक डॉ. पुष्पा झरिया ने विद्यार्थियों को विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों, हल्दी की आधुनिक खेती और वर्मी कंपोस्ट बनाने की साथ की गुलाब, चाइना एस्टर, गेंदें की उन्नत खेती और किस्मों की रोचक जानकारी दी।
विद्यालय के प्रखर दुबे और सुमित व्यास के नेतृत्व में सम्पन्न इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने न केवल खेती की नई तकनीकें सीखीं, बल्कि आधुनिक कृषि के औद्योगिक पहलुओं को भी नजदीक से समझा।
व्यावसायिक प्रशिक्षक प्रखर दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ऐसे भ्रमण हर तीन माह में आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य की स्मार्ट फार्मिंग से जुड़ी ताज़ा जानकारी मिल सके।

