jhankar
ब्रेकिंग
श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026 🌧️आज 27 जून शनिवार मध्य प्रदेश का हाल कैसा रहेगा आज मौसम रतलाम हतनारा हादसा: ताजिए पर लोहे की छत बनी काल, ताजिए 11KV लाइन टच होने पर करंट लगने से 3 की मौत, 1...

इंदौर में पेंशन और राशन बंद होने पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

इंदौर। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी और नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल ने शनिवार को पेंशन और राशन बंद किए जाने के विरोध में संभाग आयुक्त कार्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं और गरीब परिवार शामिल हुए। अपनी पीड़ा बताते हुए कई महिलाएं भावुक होकर रो पड़ीं। इस प्रदर्शन में इतनी संख्या में लोग शामिल हुए कि एमजी रोड़ पर लंबा जाम लग गया। जिसके कारण जाम लग गया।
दोपहर करीब 12 बजे शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, पिंटू जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शहर भर से आए रहवासी संभागायुक्त कार्यलय पहुंचे। नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम और जिला प्रशासन की मिलीभगत से बड़ी संख्या में बुजुर्गों के नाम पेंशन सूची से हटा दिए गए हैं। पेंशन के रूप में पहले मिल रहे RS 600 की राशि भी बंद कर दी गई है, जिससे बुजुर्गों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने पेंशन राशि को बढ़ाकर RS 1500 प्रति माह करने की मांग की।

- Install Android App -

चौकसे ने कहा कि सरकार ने नया नियम बना दिया है कि पेंशन सिर्फ उन्हीं को मिलेगी जिनके पास गरीबों की रेखा का राशन कार्ड होगा। लेकिन ये कार्ड आसानी से नहीं बन रहे। इसी तरह, हजारों परिवारों का फ्री राशन भी पिछले 6 महीने से बंद कर दिया गया है, जिससे उनके घरों में दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो महीने में पेंशन और राशन बहाल नहीं किया गया तो कांग्रेस पूरे शहर में उग्र आंदोलन कर चक्का जाम करेगी। चौकसे ने यह भी याद दिलाया कि चुनाव के समय सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत RS 3000 देने का वादा किया था, जबकि अभी सिर्फ RS 1250 दिए जा रहे हैं। कांग्रेस ने वादा पूरा करने की मांग दोहराई। प्रदर्शन में दीपू यादव, पिंटू जोशी, रघु परमार, राजेश चौकसे, जय हर्डिया, नकुल पाटोदी, अमन बजाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए। अंत में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनीला मिमरोट और जिला अध्यक्ष रीटा डांगरे ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
मेरी पेंशन बंद कर दी