jhankar
ब्रेकिंग
श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026 🌧️आज 27 जून शनिवार मध्य प्रदेश का हाल कैसा रहेगा आज मौसम रतलाम हतनारा हादसा: ताजिए पर लोहे की छत बनी काल, ताजिए 11KV लाइन टच होने पर करंट लगने से 3 की मौत, 1...

कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान कहा- ‘राहुल गांधी अपनी जवान बहन का चौराहे पर चुंबन करते हैं’

शाजापुर। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान सामने आया है। कैलाश विजयवर्गीय ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी में संस्कारों का अभाव है। वह अपनी जवान बहन का चौराहे पर चुंबन कर लेते हैं। ये विदेश की के संस्कार हैं। लेकिन ये देश हमारी संस्कृति से चलेगा।’

‘जवान बहन को सार्वजनिक रूप से चुंबन कौन करता है’

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी गुरुवार को शाजापुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने मंच से कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा, ‘मैं आप सभी लोगों से पूछना चाहता हूं क्या आप में से कोई अपनी जवान बहन या बेटी को सार्वजनिक रूप से चुंबन करेंगे। मेरे पिताजी अपनी बहन के गांव का पानी भी नहीं पीते थे और आज के हमारे नेता प्रतिपक्ष ऐसे हैं, जो अपनी जवान बहन को चौराहे पर चुंबन कर लेते हैं।’

शाजापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी

- Install Android App -

शाजापुर में गुरुवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। कैलाश विजयवर्गीय सबसे पहले मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे, यहां कलेक्टर और एसपी ने उनकी अगवानी की। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे अपने काफिले के साथ गांधी हाल पहुंचे। यहां उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

गांधी हाल में भारतीय जनता पार्टी जिला शाजापुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री विजयवर्गीय ने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया और जनसेवा को पार्टी की प्राथमिकता बताया।

विकास कार्यों की सौगात दी

इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय ने शाजापुर नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने लगभग 274.10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड और नाल निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आमजन की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।