jhankar
ब्रेकिंग
Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े

हंडिया: ‘हक है समान,सभी का है मैदान’ जाट ग्राउंड बस स्टैंड पर समावेशी कप मिश्रित जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का होगा आयोजन

हंडिया।समावेशी कप सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है।बल्कि आजादी की आवाज है।इसका मुख्य उद्देश्य समुदाय की लड़कियों और महिलाओं के भीतर दबे सवालों को सामने लाना और युवाओं में नेतृत्व क्षमता को उभारना है।

आयोजन समिति के सिनर्जी संस्थान के युवाओं द्वारा समाज में लड़का लड़की के भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से समावेशी कप मिश्रित जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 04 और 05 जनवरी को जाट ग्राउंड पर किया जाएगा।जिसमें आसपास के ग्रामों की लगभग सत्रह टीमें शामिल होंगी।इस लीग मैच की विजेता टीम सुपर 12 सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचेंगी जिसका फाइनल मुकाबला 12 से 14 जनवरी तक जिला स्तर पर होगा।इसका प्रथम पुरस्कार 31000, द्वितीय 21000, तृतीय 11000 और चतुर्थ पुरस्कार 5100 रुपए।

- Install Android App -

‘हक है समान सभी का है मैदान’ समावेशी कप के बारे में जानकारी देते हुए युवा साथियों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य सभी को साथ लाना और समान अवसर देना है।यह पहल उन सामाजिक बंधनों को तोड़ने का साहसिक प्रयास है जो लड़के और लड़कियों को एक दूसरे की भावनाओं को समझने से रोकते हैं।युवाओं के सपनों को दबाते हैं और उन पर समाज की अपेक्षाएं थोपतें हैं।यह आयोजन नए विचारों और बदलाव की दिशा में एक कदम है।

इस प्रकार रहेगी टीम: इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों को मिलाकर टीम तैयार की गई है।एक टीम के 07 लड़की और 04 लड़के खेलेंगे।टीम की कप्तानी लड़की द्वारा तथा उप कप्तानी लड़के द्वारा की जाएगी।बैटिंग की शुरुआत के तीन नंबर तक लड़कियों द्वारा की जाएगी।प्रथम दो खिलाड़ी के आउट होने की स्थिति में एक छोर पर लड़का आ सकता है पर एक छोर पर लड़की होना अनिवार्य रहेगा।बालिंग में प्रथम दो ओव्हर लड़की द्वारा डालें जाएंगे व मैच में कुल 04 ओवर लड़की को डालना अनिवार्य रहेगा।मैंच से पूर्व ही टीम का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य रहेगा।और कोई भी खिलाड़ी दो टीम में नहीं खेल सकता है।