jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

हंडिया : जश्न-ए-युवा नेतृत्व : युवालय की एक वर्षीय नेतृत्व यात्रा का भव्य समापन कल

हंडिया। ग्रामीण और आदिवासी युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला सिनर्जी संस्थान अब एक और प्रेरक उपलब्धि के जश्न के लिए तैयार है। संस्थान द्वारा संचालित युवालय कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित 25 ग्रामीण एवं आदिवासी किशोर–किशोरियों और युवाओं की एक वर्षीय नेतृत्व यात्रा का भव्य समापन उत्सव कल बुधवार, 24 सितम्बर को मनाया जाएगा।

- Install Android App -

यह उत्सव हंडिया के विमलेश्वर शिव आश्रम में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
इस वर्ष का थीम है –“जश्न-ए-युवा नेतृत्व”
जिसमें वे युवा मंच से अपने अनुभव, संघर्ष और सफलता की कहानियाँ साझा करेंगे, जिन्होंने शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक भागीदारी के जरिये अपनी पहचान बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाए हैं। पिछले 19 वर्षों से सिनर्जी संस्थान ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में युवाओं को नेतृत्व विकास, शिक्षा और समाज परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह उत्सव न केवल इन युवाओं की उपलब्धियों का उत्साहवर्धन करेगा बल्कि समाज को भी नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं से समय पर पधारने और इन प्रतिभावान युवाओं का हौसला बढ़ाने की अपील की है।