jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

Handia Mp: खत्री समाज द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया |

गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जीवन में उतारकर ही मानवता का कल्याण किया जा सकता है – कैलाश खत्री

( सुमित खत्री ) हंडिया : पुण्य सलिला मां नर्मदा के किनारे स्थित अति प्राचीन गुरुद्वारे में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर 554 वां प्रकाशोत्सव पर्व सोमवार को खत्री समाज द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्ण श्रद्धा व भक्ति के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया | इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के कैलाश खत्री ने वाहेगुरु जी का सिमरन कर सभी को प्रकाशपर्व की बधाईयां दी |

- Install Android App -

इस अवसर पर प्रातः अरदास व पाठ आदि किया गया तत्पश्चात खत्री समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा सपरिवार श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर मत्था टेका गया तथा प्रसादी का वितरण किया गया | इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के कैलाश खत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जीवन में उतारकर ही मानवता का कल्याण किया जा सकता है | गुरु नानक जी ने अपना सारा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया था | उन्होंने जात-पात के भेदभाव मिटाने के लिए और लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए उपदेश दिए थे | नानक जी ने समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य किया था | इसलिए गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।