हंडिया : भीषण गर्मी आग उगल रही धरती, तेज रफ्तार बाइक का पिछला टायर फटने से बाइक हुई बेकाबू, युवक की मौत, एक अन्य गंभीर घायल
हंडिया : जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम जोगा के पास बाइक सवार तीन युवक बाइक से गिर गए। हादसे में एक युवक ने दम तोड़ दिया दो अन्य गंभीर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार से बुधवार को जोगा रोड़ पर तेज रफ्तार बाइक का पिछला टायर फटने से बाइक बेकाबू होकर गिर गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। तीन युवकों को गम्भीर चोट आई थी, जिन्हें डायल 100 की मदद से हंडिया उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के एक युवक की मौत हो गई। तीनो युवक जिले के नगावामाल के रहने वाले रामदयाल, राजेश और रामविलास तीनों बाइक से एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान जाते समय हादसा हो गया।
मृतक रामदयाल के परिजन ने बताया कि एक साल पहले रामदयाल की शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि पिता की मौत के बाद वह अपनी मां और तीन बहनों का इकलौता सहारा था। तीन बहनों में एक की शादी हो चुकी है। वही दो बहन अभी कुंवारी है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी भी तीन माह की गर्भवती है। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू की है।
Harda BIG news: सामाजिक बहिष्कार के मामले में कोतवाली थाना में प्रकरण दर्ज
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/05/Online-Shop-Poster.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)