jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

Mp News: सिराली के युवक की पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने और लाश को जमीन में गाड़ देने वाली वारदात के बाद गुर्जर समाज में आक्रोश! निष्पक्ष जांच की मांग सीएम और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा !

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के छात्र पंकज पुनमचंद करोडे गुर्जर उम्र (22) सिराली की हत्या के मामले में गुर्जर समाज में आक्रोश है। बुधवार को गुर्जर समाज के सैकड़ों लोगो ने कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौंपा । और पंकज गुर्जर के हत्या के मुख्य आरोपी प्रदीप ठाकुर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिले के रेवा गुर्जर युवा संगठन व समाजजनों ने भीकनगांव में रैली निकालकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व एसपी के नाम ज्ञापन सौपा।

गुर्जर समाज ने मांग की है की इस पूरी वारदात में अन्य आरोपी भी शामिल है। एक आरोपी इतना बड़ा कदम नही उठा सकता। समाजिक लोगो ने इस मामले को फास्ट ट्रैक में कोर्ट में केस चलाकर आरोपी को फांसी देने की मांग की। उन्होंने आरोपी के परिवार के अवैध शराब के कामों में लिप्त होने की जानकारी देकर आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की। गुर्जर समाज प्रतिनिधि इंदर बिरला ने बताया इस घटनाक्रम में एक से ज्यादा आरोपी हो सकते हैं। पुलिस को निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। आरोपी का परिवार अवैध शराब के धंधों में लिप्त रहा है। कई बार शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की गई।

- Install Android App -

08 दिन में कार्यवाही नही हुई तो करेगे चक्काजाम –

समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि 8 दिन में कोई उचित कार्रवाई नहीं होती है उग्र आंदोलन करेगे।

क्या था मामला।

सिराली निवासी पंकज पूनमचंद करोडे सनावद में बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। 17 मई को घर आते समय वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट की। अगले दिन उसका शव खंडवा जिले से लगे अतर क्षेत्र के जंगल में पहाड़ी किनारे गड़ा हुआ मिला।

मामले में पुलिस ने उसके दोस्त प्रदीप को गिरफ्तार किया है। खरगोन पुलिस ने आरोपी के प्रेम संबंधों को उजागर करने पर पंकज की हत्या का खुलासा किया था।