jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

रहटगांव : गुलरढाना से चांदयापुरा 03 किलोमीटर सड़क निर्माण ठेकेदार ने किसानो के खेतो के रास्ते में खोद दी बड़ी खंती ! किसान हो रहे परेशान

रहटगांव : रहटगांव तहसील के गुलरढाना से चांदयापुरा 03 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। लेकिन निर्माण एजेंसी ठेकेदार के द्वारा जिस स्थान पर सड़क बनना है।उसके दोनो ओर गहरी खंती जेसीबी से खोद दी गई। जिसके कारण किसान अपने खेत में मवेशी और उनके ट्रेक्टर ट्राली वाहन आने जाने में परेशानी हो रही। ग्रामीणों का आरोप है की ठेकेदार ने सड़क पर मुरूम की जगह किसानो के खेतो की मिट्टी खोदकर डाली जा रही है।
जिसके कारण सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है।

सड़क लोक निर्माण विभाग के द्वारा स्वीकृत है रोड, इस सड़क में नियम से अधिक चौड़ाई में मशीनों के माध्यम से गहरी नाली बना दी गई है जिससे क्षेत्र के संबंधित किसानों को खेतों में जाने में परेशानी हो रही है। इसका क्षेत्र के किसानों द्वारा विरोध किया गया और जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अभिजीत शाह यहां दौरा किया गया। वही विधायक ने इस पर नाराजगी जाहिर की और बताया की विधानसभा क्षेत्र में जितने भी निर्माण कार्य चल रहे वें नियमानुसार और गुणवत्ता युक्त कार्य करें अन्यथा शिकायत होगी तो इसके जिम्मेदार वें स्वयं होंगे एवं विभाग को नियमानुसार काम करने के निर्देश दिए गए वहीं उक्त जानकारी पर रहटगांव तहसीलदार द्धारा संवधित पटवारी को जांच के लिए कहा गया जिस पर सोमवार को पटवारी अभिषेक विश्वकर्मा द्धारा मौके जांच की गई और संवधित ठेकेदार के सुपरवाइजर को गहरी नालियों वापस पुरने को कहा गया साथ ही नियमानुसार सीमा क्षेत्र में कार्य करने को कहा गया।

Mp News: सिराली के युवक की पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने और लाश को जमीन में गाड़ देने वाली वारदात के बाद गुर्जर समाज में आक्रोश! निष्पक्ष जांच की मांग सीएम और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा !

- Install Android App -

India Digital Certificate Yojana: बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां देखे पूरी जानकारी

हरदा: बेटे के शादी में घूमर डांस कार्यक्रम करवाना एक मुस्लिम परिवार को भारी पड़ा, एक लाख रुपए का जुर्माना व आनेजाने पर रोक, समाज के कुछ लोगो ने जारी किया फतवा!