jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हरदा/हंडिया : अतिथि शिक्षको को तीन माह से नहीं मिला वेतन, मजबूर अतिथि शिक्षक जलसत्याग्रह किया शुरू, हरदा में दुखद हादसे के बाद स्थगित किया आंदोलन

हरदा/हंडिया : आज अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मां नर्मदा के रिद्धनाथ घाट हंडिया में जल सत्याग्रह कर रहे थे | लेकिन हरदा में दुखद घटना होने से जलसत्याग्रह स्थगित कर दो मिनट का मौन रखा।

- Install Android App -

क्या है मांग –

प्रत्ति,

महोदय जी,

माननीय जिला शिक्षा अधिकारी महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, हरदा

विषय; अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह आंदोलन की सूचना देने बावत्।

अतिथि शिक्षकों की निम्न समस्याएं / मांग अपूर्ण होने के कारण जल सत्याग्रह के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अतिथि शिक्षकों की अपूर्ण मांग निम्न है –

1. शासन द्वारा अतिथि शिक्षकों की महापंचायत में की गई घोषणाएं आज दिनांक तक पूर्ण नहीं की गई। जिसमें मुख्य घोषणा अतिथि शिक्षकों का नियमितिकरण कर भविष्य सुरक्षित करना एवं विभागीय परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करना थी।

2. विगत 03 माह से अतिथि शिक्षकों का वेतन नहीं हो पाया है, वेतन न होने की स्थिति में अतिथि शिक्षकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है।

अतः उक्त मांगे पूर्ण न होने की स्थिति में अतिथि शिक्षकों को मजबूर होकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जल सत्याग्रह आंदोलन का स्थान नर्मदा नाभि कुंड, हडिया में दिनांक 06/02/2024 को समय दोप. 12:00 बजे से रहेगा।

दिनांक – 06/02/2024

प्रतिलिपि –

1. माननीय मुख्यमंत्री महोदय, म.प्र. शासन, भोपाल

2. माननीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय, जिला-हरदा

3. माननीय तहसीलदार महोदय, तह, हंडिया

4. माननीय थाना प्रभारी महोदय, थाना हंडिया

अध्यक्ष
अतिथि शिक्षक समन्वयक समिति जिला-हरदा (ग०प्र