jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

हंडिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही : अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 6 ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देश पर जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी हंडिया द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने गुरुवार 28 अगस्त को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 6 आरोपियों को दबोच लिया।

 

ऐसे पकड़े गए आरोपी

पहला प्रकरण – आरोपी अमित कीर पिता भीमसिंह कीर एवं राजकुमार कीर निवासी मनोहरपुरा को चौकी बेसवा रोड टेकरी के पास से पकड़ा गया। इनके कब्जे से न्यू हालेंड कंपनी का ट्रैक्टर (MP47AH1636) मय रेत भरी ट्राली तथा स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर (MP47AH1501) मय ट्राली जब्त किए गए।

 

दूसरा व तीसरा प्रकरण – आरोपी बबलू कीर एवं भीमसिंह कोरकू को ग्राम हंडिया स्थित बेसवा रोड पुलिया के पास से पकड़ा गया। इनके कब्जे से क्रमशः जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर (MP47ZE583) एवं जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर (MP47AH352) मय रेत भरी ट्रालियां जब्त हुईं।

 

- Install Android App -

चौथा व पांचवां प्रकरण – ग्राम बैडी रेलवे रोड से आरोपी विकास कीर एवं पुरुषोत्तम कीर को पुलिस ने पकड़ा। इनके कब्जे से महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर (MP47AG9818) एवं जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर (MP47ZD3782) रेत से भरी ट्रालियों सहित बरामद किए गए।

 

दर्ज किए गए प्रकरण

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना हंडिया में धारा 303(2) BNS एवं 4/21 खान-खनिज अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 273/2025, 274/25, 275/25, 276/25 व 277/25 दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

विशेष भूमिका रही : 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि महेश पासी, सउनि देवकरण उईके, प्रआर मनीष सिंह ठाकुर (202), प्रआर कंचन सिंह राजपूत (128), प्रआर ब्रजेश साहू (26), प्रआर विजेन्द्र तोमर (397), आर मनोज बाउस्कर (276), आर नितेश कुशवाह (86), आर राहुल राजपूत (271), सैनिक अशोक नागले (102) एवं सैनिक जितेन्द्र (06) की विशेष भूमिका रही।