हंडिया।भगवान परशुराम जयंती के मौके पर बुधवार को राम मंदिर पेडी घाट पर सर्व ब्राह्मण समाज हंडिया द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्वान पंडितों द्वारा भगवान परशुराम जी का अभिषेक व विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर पूजन कर महाआरती का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान समाज सेबी अवंतिका प्रसाद तिवारी पूर्व जनपद सदस्य अरुण तिवारी सर्व ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष शरण तिवारी, पंडित मनीष शर्मा समीर तिवारी आदि बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं ने शामिल होकर आरती प्रसाद का लाभ लिया।इस मौके पर तिवारी ने कहा कि आगामी वर्ष से भगवान परशुराम जयंती के अबसर पर श्री राम मंदिर पेडी घाट पर भव्य साज सज्जा की जाएगी एवं दोपहर 12:00 बजे महा आरती के पश्चात कन्या भोज का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाएगा। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।
ब्रेकिंग
