jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

हंडिया : 27 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, खिल उठे बच्चों के चेहरे,

हंडिया।हंडिया ग्राम पंचायत हंडिया के पीएम श्री शाला में बाहर गांव से पढ़ने आने वाले 27 छात्र छात्राओं को आज ग्राम पंचायत हंडिया के सरपंच लखन लाल भिलाला,उपसरपंच शरण तिवारी शाला के प्रधान पाठक जी आर चौरसिया द्वारा निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।इस दौरान छात्रों ने बताया कि हमें प्रतिदिन पैदल शाला आने जाने में करीबन 1 घंटे का समय लगता था।साइकिल मिलने के बाद हमें शाला एवं घर पहुंचने में काफी समय की बचत होगी।

- Install Android App -

इस मौके पर उप सरपंच तिवारी ने कहा कि शासन द्वारा शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिल गणबेश पुस्तक आदि के वितरण की जो व्यवस्था की गई है।वह सराहनीय है। इससे गरीब वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ने में सरकार सभी प्रकार से मदद कर रही है।