jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Handiya News: बजरंग चौक चौपाटी पर 18 अक्टूबर को भारत माता की आरती के साथ होगी विशाल गरबा प्रतियोगिता की शुरुआत

हंडिया : हर वर्ष की भांति इस भी धार्मिक संगठन बजरंग सेना हंडिया के तत्वाधान में शक्ति की भक्ति के महापर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल गरबा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है | आयोजन समिति के सौरभ अग्निहोत्री ने बताया कि 18 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से बजरंग चौक चौपाटी पुराना बस स्टैंड हंडिया (नाभिपट्टनम) पर भारत माता की आरती के साथ विशाल गरबा प्रतियोगिता आयोजित होगी | जिसमें में प्रथम पुरूस्कार 21000 रूपये नगद राशि कमल सांस्कृतिक मंच द्वारा दी जायेगी वहीं द्वितीय पुरूस्कार 15100 रूपये नगद राशि रेवा श्री परिवार हरदा के द्वारा दिया जायेगा। तृतीय पुरूस्कार 7100 रूपये प्रजापति समाज की ओर से दिया जाना है |
इसी प्रकार मुकेश प्रजापति द्वारा चतुर्थ पुरस्कार 5100 और पांचवां पुरस्कार विजय यादव व अंशुल खत्री द्वारा दिया जाना है | इसी क्रम में छटा पुरस्कार 3100 रूपए राहुल माली की ओर से रहेगा|

- Install Android App -

श्री अग्निहोत्री ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभु शंकर जी शुक्ला और श्री श्याम जी शर्मा रहेंगे | अन्य सभी प्रतिभागियों को सात्वना पुरूस्कार के रूप में 1000-1000 रूपये की राशि युवा समाजसेवी शिवम् पटेल द्वारा प्रदान की जायेगी। गरबा प्रतियोगिता में पधार रहे मंडलों की भोजन व्यवस्था प्रजापति ट्रेडर्स व श्री शक्ति इंजी वर्क
की ओर से की जा रही है,कार्यक्रम का संचालन गिरिश गांगोलेंं के द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमें सौरभ अग्निहोत्री मो. न.6260522506,गौरव तिवारी मो.न. 9669102047  के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते है।