jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Handiya News: बेखौफ होकर रेत चोर नर्मदा नदी से रात और दिन कर रहे रेत चोरी, जिम्मेदार आंखे मूंदकर बेठे

हंडिया : तहसील मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर ग्राम गौला और सीगोन के पास  नर्मदा नदी से रेत चोर ठेकेदारों के द्वारा जिला कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। दिन और रात ट्रेक्टर ट्रालियों के द्वारा नर्मदा नदी के घाटों से रेत निकाली जा रही है। रेत चोरों के हौसले इतने बुलंद है की न तो इनको पुलिस प्रशासन का भय है और नही खनिज विभाग, राजस्व विभाग का रेत चोर रेत चोरी का ये कारोबार रात और दिन प्रशासन की आंखों के सामने करते है। प्रशासन द्वारा भी छोटी मोटी कार्यवाही कर इतिश्री कर ली जाती है। रेत के इस अवैध धंधे में लाखो करोड़ो का कारोबार ये रेत चोर करते है। जिससे शासन को चुना लगता है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की साठगांठ के यह धंधा हंडिया तहसील क्षेत्र में खूब फलफूल रहा। वही तथाकथित विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी इन रेत चोरों से मिलकर महीने में लाखो रुपए के बारे न्यारे कर रहे है।