ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

Handiya News : भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

रिपोर्ट – आनंद सरवरे 

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हंडिया : धार्मिक नगरी में जयकारों के बीच आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन मां नर्मदा के किनारे रिद्धेश्वर महादेव तट पर बने विसर्जन कुण्ड में किया गया। हंडिया सहित ग्रामीण क्षेत्र के पूजा पंडालों में स्थापित देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार एवं मंगलवार को हंडिया में नर्मदा के किनारे बने विसर्जन कुण्ड में किया गया। पुलिस प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बीच विसर्जन बारी-बारी से प्रतिमाओं का विसर्जन क्रेन के द्वारा किया। इससे पहले सभी पूजा पंडालों से पूरे भक्ति भाव के साथ माता की प्रतिमा को वाहन पर रखकर नर्मदा तट तक लाया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने माता की आरती के बाद माता रानी के जयघोष के साथ मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी एवं अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की। इस दौरान अनेक श्रद्धालु भावुक भी दिखे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से चौकस दिखा।