jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : सेवा, साधना और स्वावलंबन की जीवंत परंपरा — राधास्वामी सत्संग दयालबाग हरदा : जलकर वृद्धि पर भाजपा की बदलती भूमिका पर सवाल – अमर रोचलानी अधिवक्ता संघ का चुनाव: 28 फरवरी को होगा सिवनी मालवा : कोटरा अंडरब्रिज में जलभराव बना मुसीबत, स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परे... नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई: एसडीएम विजय राय का फरमान  हरदा : विद्युत भार (लोड) स्वीकृत करवायें एवं जुर्माने से बचें हरदा : 2 से 4 मार्च तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा हरदा : मार्च में होली छोड़कर बाकी सभी छुट्टियों में खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय हरदा : रबी विपणन 2026-27 के लिये गेहूँ के पंजीयन 7 मार्च तक होंगे

हंडिया/हरदा: लोडिंग ऑटो चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, सिटी कोतवाली में दर्ज हुई एफआईआर !

हरदा। ग्राम मांगरुल (थाना हंडिया) निवासी 56 वर्षीय धन्नूलाल पिता नर्मदा प्रसाद धनगर (जाति गाडरी) ने अपने बड़े पुत्र गणेश धनगर की गुमशुदगी को लेकर सिटी कोतवाली हरदा में एफआईआर दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के अनुसार गणेश धनगर लोडिंग ऑटो चलाकर गांव–गांव सामान पहुंचाने का कार्य करता है। दिनांक 25 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे वह घर से ऑटो लेकर निकला था। सामान्यतः वह रात 10 बजे तक घर लौट आता था, लेकिन देर रात 12 बजे तक वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई।

परिवार द्वारा आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों में खोजबीन की गई, परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला। शाम करीब 4 बजे छोटे भाई सत्यनारायण ने गणेश के मोबाइल पर कॉल किया, जो बंद मिला।

- Install Android App -

तलाश के दौरान गणेश का लोडिंग ऑटो छीपानेर रोड स्थित मोहसिन की हिंदुस्तान ऑटो गैराज पर खड़ा मिला। गैराज संचालक के अनुसार 25 फरवरी को दोपहर 1:50 बजे गणेश ने ऑटो सुधारने के लिए वाहन गैराज पर छोड़ने की बात कही थी, जिसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं है।

हुलिया:

कद करीब 5 फीट 5 इंच, रंग गोरा, चेहरा गोल, इकहरा बदन, दाहिनी आंख थोड़ी दबी हुई। पहनावा – सफेद शर्ट एवं नीले रंग की लोअर।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। यदि किसी को उक्त युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तुरंत सिटी कोतवाली हरदा पुलिस से संपर्क करें।