हरदा: हरदा जिले में शनिवार को दर्दनाक रेल दुर्घटना ने दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देव कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पर शनिवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय दो व्यक्तियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान देव कॉलोनी निवासी गणेश शर्मा (62) और विकासनगर निवासी रितिक धार्मिक (32) के रूप में हुई।
रेलवे लाइन पार कर देव कॉलोनी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हरदा से इटारसी की दिशा में जा रही डाउन कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में दोनों आ गए।
हादसे की सूचना कर्नाटक एक्सप्रेस के चालक ने स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। आज सुबह दोनों के शवों का पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर दोनों परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

