jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

Harda: जगन्ननाथ पुरी की यात्रा एवं श्रीमद्भागवत कथा हेतु तीर्थयात्रियों ने किया प्रस्थान।

हरदा। कथा वाचक श्री विद्याधर जी उपाध्याय महाराज के पावन सानिध्य में जगन्नाथपुरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का आयोजन  5 सितम्बर से 11 सितम्बर तक भागवत कथा के साथ जगन्ननाथपुरी में किया जा रहा है। जिसमे शामिल होने तीर्थ यात्रियों का दल स्थानीय हरदा रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। इस दिव्य यात्रा में हरदा शहर के सम्मिलित होने वाले सभी बुजुर्ग, महिलाओं भक्तों का पुष्पमाला पहनकर स्वागत के साथ यात्रा पर रवाना किया गया। इन तीर्थयात्रियों को हरदा जिले से प्रारंभ होकर भगवान श्री जगन्नाथ प्रभु के दर्शनों के साथ ही उड़ीसा क्षेत्र के समस्त तीर्थ क्षेत्र स्थलों के दर्शन करवाये जायेगे।

- Install Android App -

  यात्रा मे सम्मिलित होने वाले सभी भक्तों के लिए यात्रा हेतु विशेष सुविधाजनक वाहन,भोजन प्रशाद,रहने रुकने हेतु यात्री निवास की व्यवस्थाएं की गई है।श्री महाराज जी के पावन सानिध्य में यह यात्रा सभी प्रकार से सुविधाजनक और सुलभ हो ऐसा ध्यान रखा गया है। राजू हरने ने बताया कि श्री खेड़ापति हनुमानजी की असीम कृपा और आशीर्वाद से हरदा नगर वासियो को जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा और भागवत कथा का पुण्य अवसर मिल रहा है। खेड़ापति  मंदिर पुजारी  निरंतर बाबा खेड़ीपुरा की सेवा में सेवारत श्री विद्याधर  उपाध्याय जी महाराज और खेड़ापति भागवत समिति  द्वारा यह दिव्य अध्यात्म यात्रा का आयोजन सभी भक्त जन मानस के लिए किया गया है।