jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

Harda: प्राइवेट बैंक के कर्ज से परेशान : आबकारी विभाग के बाबू ने लगाई फांसी! तीन बेटियों एक बेटे के सिर से हट गया पिता का साया। परिवार सदमे में!

हरदा।  रविवार की सुबह जिला प्रशासन के अधिकारियों में शोक की लहर छा गई।एक पुलिस कर्मी और एक  आबकारी विभाग के बाबू ने  अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ये दुखद जानकारी जब अधिकारियों को लगी तो पूरे महकमे में शोक छा गया।

घटना शनिवार रात की है। रविवार सुबह जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया । अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सोकल कॉलोनी में रहने वाला राजकुमार मालवीय उम्र (35) जो 2016 में अपने पिता की मृत्यु के बाद अनुकम्पा नियुक्ति पर बाबू के पद पर कार्यरत थे। चार भाइयों में राजकुमार सबसे बड़ा भाई थे।

मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा , सिर से हटा पिता का साया,,

मृतक के भाई ने बताया बड़े भाई की तीन बेटियां और एक बेटा है।शनिवार रात करीब 10 बजे के घर आए थे। ओर रात में उन्होंने अपने कमरे में फंसी लगा ली।

- Install Android App -

कमरे की खिड़की तोड़कर परिजनों ने उन्हें फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड करने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाइयों अनुसार उनके भाई ने किसी प्राइवेट बैंक से कर्ज ले रखा था। उसकी राशि जमा करने को लेकर लगातार उन पर दबाव आ रहा था। सम्भवतः इसी कारण से उन्होंने यह कदम उठाया है। फिलहाल पूरा परिवार सदमे में है।

Harda news: एडिशनल एसपी की गाड़ी के ड्राइवर ने लगाई फांसी