jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Harda: प्रेक्षक श्री छाबड़ा व श्री बाली ने अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश


हरदा :
 विधानसभा निर्वाचन के लिये 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होगा। मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में हरदा के प्रेक्षक श्री हनीश छाबड़ा तथा टिमरनी के प्रेक्षक श्री नरिन्दर सिंह बाली ने सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रेक्षक श्री छाबड़ा ने निर्देश दिये कि मतदान से पूर्व सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखें। मतदान के दिन भी सेक्टर अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का दौरा कर उनके सम्पर्क में रहें। प्रेक्षक श्री बाली ने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वे सजग और सतर्क रहकर अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत नजर रखें तथा कोई भी समस्या आने पर वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लायें व समस्या का मौके पर ही त्वरित निराकरण करें। बैठक में रिटर्निंग अधिकारी हरदा श्री आशीष खरे व रिटर्निंग अधिकारी टिमरनी श्री महेश बड़ोले सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।