jhankar
ब्रेकिंग
झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप मध्य प्रदेश में बाल विवाह का मामला, 9 साल के दूल्हे और 8 साल की दुल्हन पर ऐक्शन हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: MP में संविदा कर्मियों को मिलेगा 10 साल की सेवा का हक छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का राहत और महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 257% मध्य प्रदेश में 25 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर, इंदौर-उज्जैन और अन्य संभागों में अलर्ट तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से भिड़ी, 8 की मौत, पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में पेश, संविधान हाईजैक पर विपक्ष का हंगामा स्वर्णरेखा नदी में मिला भारी भरकम मिसाइल बम, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी लश्कर का टॉप आतंकी हमजा को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Harda: मतदान दलों को व्यवस्थित तरीके से मतदान सामग्री वितरित की जाएगी

मतदान दलों को सामग्री प्राप्त करने के लिये लाइन में नहीं लगना होगा –

- Install Android App -

हरदा : विधानसभा निर्वाचन के लिये आगामी 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होगा। इससे एक दिवस पूर्व 16 नवम्बर को मतदान दलों को निर्वाचन हेतु आवश्यक सामग्री का वितरण कर पॉलिटेक्निक कॉलेज से संबंधित मतदान केन्द्र के लिये रवाना किया जाएगा। मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने निर्देश दिये है कि किसी भी मतदान दल के कर्मचारियों को सामग्री प्राप्त करने के लिये लाइन में न लगना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने हरदा व टिमरनी के रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिये है कि प्रत्येक मतदान दल को उसकी निर्धारित सीट पर ही पूरी मतदान सामग्री दी जाए साथ ही मतदान दलों के लिये चाय नाश्ते की व्यवस्था भी व्यवस्थित ढंग से की जाए ताकि मतदान दल के अधिकारी कर्मचारियों को परेशानी न हो।