हरदा : जिले में बुधवार को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में हरदा के प्रेक्षक श्री हनीश छाबड़ा तथा टिमरनी के प्रेक्षक श्री नरेंद्र सिंह बाली, निर्वाचन व्यय प्रेक्षक श्री एन. संजय गांधी, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, डीएफओ श्री अनिल चौपड़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रदीप राठौर और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता गीत से संबंधित सीडी का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में टिमरनी क्षेत्र के प्रेक्षक श्री नरिंदर सिंह बाली ने अपने संबोधन में मतदान का महत्व बताया और सभी से मतदान की अपील की।
इस अवसर पर हरदा डिग्री कॉलेज, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा की छात्राओं ने राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान का गायन भी किया। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और तीनों प्रेक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया।
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी
अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका;
बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम...
सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही
विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ...
पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर
खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण
फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
