jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

Harda: स्थैतिक निगरानी दल ने 1.35 लाख रूपये नगदी व प्रचार सामग्री जप्त की

हरदा : स्थैतिक निगरानी दल के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड श्री मयंक जैन ने बताया कि जिले की सीमाओं पर जांच चौकी स्थापित कर वाहनों की रात दिन लगातार जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि मंगलवार को चेकिंग पोस्ट हंडिया द्वारा बोलेरो कार एम 09 डब्ल्यू के 4100 को की जांच की गई। जांच के दौरान गणेश नगर इंदौर निवासी व्यक्ति से 1 लाख 35 हजार रुपये जप्त किये गये। रुपयो के बारे मे कोई भी कागजात पेश नही किये इसलिये राशि जप्त कर कोषालय में जमा कराई गई।
इसके अलावा गोपालपुर की तरफ से आ रहे बगवाड़ा जिला सीहोर निवासी व्यक्ति के वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन से मूल्य लगभग 10 हजार रुपए मूल्य की प्रचार सामग्री का प्राप्त हुई। प्रचार सामग्री के संबंध में स्थैतिक निगरानी दल छीपानेर प्रभारी द्वारा पूछताछ की गई किंतु मौके पर संबंधित व्यक्ति द्वारा कोई दस्तावेज व प्रचार सामग्री के संबंध में कोई संतोष जनक जवाब नहीं देने से प्रचार सामग्री को जब्त कर कोषालय में जमा कराई गई।