jhankar
ब्रेकिंग
आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू

Harda : ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ के लिये सभी आवश्यक तैयारियां करें |

हरदा : भारत सरकार द्वारा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर के बीच स्वच्छता सेवा अभियान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत गांधी जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर को सभी गांवों व शहरों में साफ सफाई व स्वच्छता संबंधी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिये सभी आवश्यक तैयारियां करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया ने बैठक में कहा कि सभी गांवों व शहरों में स्वच्छता अभियान से पहले तथा अभियान के बाद के फोटो संकलित किये जाये तथा पोर्टल पर अपलोड किये जायें। उन्होने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वच्छता अभियान के तहत किस सार्वजनिक स्थान पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में साफ-सफाई की जाना है, उसके लिये स्थान अभी से चिन्हित कर लें तथा प्रत्येक स्थान के लिये एक प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिया जाए। बैठक में श्री सिसोनिया ने सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई में दर्ज शिकायतों के निराकरण की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायतों व जनसमस्याओं से संबंधित प्रकाशित होने वाले समाचारों पर त्वरित कार्यवाही की जाए।