jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

Harda: हरदा शहर में बनाये गये 6 आदर्श मतदान केन्द्र

हरदा : जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा। हरदा के प्रेक्षक श्री हनीश छाबड़ा के निर्देश पर पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर आकर्षक साज-सज्जा कर उन्हें आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा श्री कमलेश पाटीदार ने बताया कि हरदा शहर में कुल 6 मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया गया है। इनमें आंगनवाड़ी केन्द्र वृन्दावन नगर हरदा खुर्द स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 80, आंगनवाड़ी केन्द्र बायपास रोड़ हरदा स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 108, पंचायत भवन उड़ा स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 146, रेल्वे इंस्टीट्यूट हॉल का अग्र भाग स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 135, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 129 और जिला पंचायत कार्यालय हरदा स्थित मतदान केन्द्र शामिल है।