jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Harda News: ‘‘चलोे अपने बूथ को जाने’ थीम पर मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्प 30 अप्रैल को

हरदा : लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार ‘‘चलो अपने बूथ को जाने, अपने मत की ताकत पहचाने’’ थीम पर 30 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केन्द्र स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने बताया कि इस विशेष कैम्प के लिये हरदा एवं टिमरनी के सहायक रिटर्निग अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि विशेष कैम्प के दौरान प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाता सूची चस्पा की जायेगी। मतदाताओं को मतदाता सूची में उनके नाम एवं अन्य विवरण से अवगत कराया जायेगा। मतदाताओं को मतदान दिवस, मतदान का समय, मतदान का स्थान आदि के विवरण से अवगत कराया जायेगा तथा मतदान करने हेतु आमंत्रित किया जायेगा। निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मतदान केन्द्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधा जैसे शौचालय, पेयजल, साइनेज, वालंटियर्स, रैम्प, व्हीलचेयर, मतदाता सहायता केन्द्र, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।