jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

Harda News: शराब के तय मूल्य से अधिक दाम पर बेचने की आबकारी विभाग को शिकायत ! केदार सिरोही ने की शिकायत

हरदा : आबकारी विभाग सरकार के लाडले और कमाऊ पूत सदृश विभाग हैं। ये बड़ी संख्या में राजस्व इकट्ठा करने वाला विभाग है।  शहर में सफेद ,अल के क्वाटर, बियर आदि पर तय मूल्य से अधिक राशि शराब विक्रेता द्वारा ली जा रही है।  केदार सिरोही ने बाकायदा  ग्राहक व दुकानदारों की बात का वीडियो के साथ इस बात की शिकायत की है। सफेद, लाल के ये क्वाटर गांव तक जाते जाते  लगभग दुगुनी कीमत में अवैध तरीके से बेचे जाते हैं। इस मौसम में खेत मे काम मे लगी लेबर को शाम को ये सप्लाय की जाती है। और जमके मुनाफा काटा जाता है।

- Install Android App -

केदार सिरोही ने इसे विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही दूर दराज के गांव में दुगुने दाम पर शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

क्या लिखा किसान कांग्रेस नेता ने पत्र –

हरदा मे शराब तय मूल्य से 40% तक अधिक मूल्य पर बिक्री को रोकने हेतु

माननीय आबकारी विभाग मध्य प्रदेश…

मध्य प्रदेश के हरदा शहर मे शराब बिक्रेताओं द्वारा आबकारी मूल्य नीति का उलंघन करके तय मूल्य से 40% अधिक मूल्य तक बिक्री कर 420 का कार्य क़िया जा रहा है, जिसके वीडियो सलग्न है |

मेरे द्वारा हरदा के आबकारी विभाग के प्रभारी रितेश लाल को सूचनाएं दी गई है एवं जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया है.

ग्राहकों द्वारा शराब की बोतल पर निर्धारित प्रिंट मूल्य से अधिक बेचने पर पूछा जाता है तो शराब बिक्रेता द्वारा सीधा कहा जा रहा है की हमें सरकार ने परमिशन दी है, किस आधार पर छूट है? यदि है तो सार्वजनिक क़िया जाए या इस अवैध बिक्री को तुरंत रोक कर शराब बिक्रेताओं के लायसेंस निरस्त किए जाए एवं जिला स्तर पर मौजूद आबकारी विभाग के अधिकारियो को निलंबित क़िया जाए, दिल्ली मे आबकारी की नीतियों पर मुख्यमंत्री को जिम्मेदार बताया जा रहा है तो क्या यहां के मुख्यमंत्री को भी जिम्मेदार माना जाए ?

मै माननीय जिला प्रसाशन से आग्रह करूँगा कि उक्त विषय को संज्ञान में लेने की कृपा करें और अवैध बिक्री को रोकने हेतु कार्यवाही करने की कृपा करें.

प्रदेश के आबकारी कमिश्नर महोदय से आग्रह है की हरदा के सभी लायसेंस निरस्त करने हेतु अपने विभाग को निर्देशित करने का कष्ट करें,

आप समय रहते कार्यवाही नहीं करते है तो उक्त विषय पर आंदोलन करेंगे और कोर्ट / विधानसभा के पटल पर न्याय के लिए गुहार लगाएंगे.

आपका

केदार सिरोही, हरदा
9669800050