jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : ’23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत’ सुबह पेट में हुआ दर्द अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित , परिजन और रिश्तेदार दोनो हैरान! आखिर ऐसा क्या हुआ

हरदा : खाते गांव निवासी एक युवती मेहमान बनकर अपनी बहन के ससुराल हरदा आई थी। लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी अचानक मौत होने के बाद परिजन और रिश्तेदार दोनो परेशान है।
मिली जानकारी के अनुसार सीहोर के लुनिया मोहल्ले में रहने वाली पूजा पति विकास कौशल गुरुवार को अपनी बहन के यहां होने वाले मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने पति के साथ भुन्नास आई थी। जहां से वह रात आठ बजे अपने मामा ससुर के घर हरदा आई और फिर उसके बाद देर रात अपने नाना ससुर रेवाराम लुनिया के घर अबगांव गई थी।

शुक्रवार सुबह 5 बजे पूजा ने पेट में दर्द की बात परिजनों को बताई जिसके कुछ देर बाद बेहोश हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम लेकर आए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतिका मूलतः खातेगांव तहसील के ग्राम सवासड़ी गांव की रहने वाली है। डॉक्टर्स के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लग गई।

Aaj Ka Sariya Ka Rate: सरिया/सीमेंट के भाव में आ रही है तेजी, जानिए क्या है आज के भाव (24.05.24) cement rate

- Install Android App -

ब्रेकिंग न्यूज हंडिया : खस्ताहाल पुलिया के कारण अनाज से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी, अनाज नाले में गिरा, हरदा मंडी आ रहा था किसान