jhankar
ब्रेकिंग
आंध्र प्रदेश: लॉरी से टकराने के बाद बस में लगी आग, 10 यात्रियों की मौत गर्मी में ही खुल गए बरगी बांध के गेट, रेलवे में पानी की आपूर्ति होगी सुगम इंदौर नगर निगम का सख्त कदम: व्यावसायिक इमारतों को नोटिस, बेसमेंट में बाजार हटाने का फरमान इंदौर संभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान को मिल रहा जनआंदोलन का समर्थन एमपी में पानी की स्थिति में 128 प्रतिशत की वृद्धि, देश में पहले स्थान पर BIG news हरदा: कुएं में मिली युवक की लाश, पुलिस टीम गांव पहुंची। ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार

Harda News: 11 जून से प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 से 1 बजे तक पुनः होगी जनसुनवाई

हरदा : प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 से 1 बजे तक नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये शासकीय कार्यालयों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। लोकसभा निर्वाचन के कारण लागू आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता प्रभावहीन की जा चुकी है, अतः मंगलवार 11 जून से पुनः जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें।