jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

Harda News: ‘अजनाल नदी’ फुलड़ी में कलेक्टर, सीईओ व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया श्रमदान

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संग्रहण व संवर्धन के कार्य जारी –

हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हरदा जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जल संग्रहण व संवर्धन के कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार सुबह टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम फुलड़ी में अजनाल से नदी से गाद निकालने का कार्य किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह व सीईओ जिला पंचायत श्री रोहित सिसोनिया ने स्थानीय ग्रामीण जनों और पंचायत पदाधिकारियों के साथ नदी से गाद निकालने के लिये श्रमदान किया। इस अवसर पर एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले भी मौजूद थे।

पौधरोपण भी किया गया –

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह और सीईओ जिला पंचायत श्री सिसोनिया के साथ ग्राम फुलड़ी में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत टिमरनी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री चेतना पाटिल ने बताया कि फुलड़ी में अजनाल नदी से गाद निकालने के साथ-साथ आर.सी.सी. नाली व क्रास ड्रेनेज का निर्माण कराया जाएगा। इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीण महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होकर गांव से नदी तट तक आई और नदी तट पर ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान किया। कलेक्टर श्री सिंह ने इस अवसर पर तहसीलदार को स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।

हंडिया : सबकुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं जिम्मेदार, हंडिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से हो रहा पेट्रोल व्यापार