jhankar
ब्रेकिंग
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी

हंडिया : सबकुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं जिम्मेदार, हंडिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से हो रहा पेट्रोल व्यापार

सुमित खत्री, हंडिया : हंडिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पैसे के लालची भेड़िए चंद रुपयों की लालच आम लोगों की जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं।धार्मिक नगरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों की आड़ में अवैध रूप से पेट्रोल की बिक्री हो रही है। सड़क किनारे इन दुकानों से पेट्रोल की बिक्री होने से हादसे की आशंका भी बन रहती है। क्षेत्र में कई ऐसी दुकानें हैं जहां खुलेआम अवैध रूप से पेट्रोल बिक रहा है। और तो और इन दुकानों पर पेट्रोल का अवैध रूप से बड़ी बड़ी कैनो में भंडारण भी हो रहा है लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है।पंपो पर तो बोतल में पेट्रोल नहीं देते हैं लेकिन हंडिया बस स्टैंड सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं किराना तो कहीं पान की दुकान की आड़ में बेखौफ होकर पेट्रोल बेचा जा रहा है। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कार्रवाई करने से पेट्रोल का अवैध धंधा करने वालों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं।यहां कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। लेकिन फिर भी जिम्मेदार सबकुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं।

- Install Android App -

Harda Sirali: पति ने पत्नि को शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में !  पढ़े पूरी खबर