jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: मानव श्रृंखला बनाकर और शपथ दिलाकर की जल संरक्षण की अपील

 

- Install Android App -

हरदा : जल संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 5 से 16 जून तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ आयोजित किया है, जिसके तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई व उनके गहरीकरण के कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को हंडिया और भगवानपुरा में मानव श्रृंखला बनाकर जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन किया गया। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री संदीप गौहर ने बताया कि जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम पंचायत भगवानपुरा में 185 लोगों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर जल संवर्धन, जल संचय व पर्यावरण रक्षा करने के लिये संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सरपंच जयश्री काजले, सचिव राजेश खोदरे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सहित एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण शामिल हुए।

इसी प्रकार हंडिया के रिद्धनाथ घाट पर जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाई गई तथा उपस्थित नागरिकों को जल का महत्व बताकर जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री संदीप गौहर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य तथा नागरिक उपस्थित थे।