jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

Harda News: मेरी छवि सोशल मीडिया के माध्यम से धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है :- राहुल जायसवाल

हरदा : युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया गया कि आनंद जाट निवासी कडोल उवारी के द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट से अनर्गल पोस्ट वायरल करके मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। आनंद जाट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर हरदा शराब ठेकेदारों की सूची डाली गई है। जिसमें हरदा शराब ठेकेदार राहुल जायसवाल मुझे बताया गया है। जबकि वास्तविकता में राहुल जायसवाल पिपरिया के निवासी और शासन के नियम अनुसार राजस्व देकर शराब दुकान का संचालन कई वर्षों से कर रहे है। मैं मीडिया के माध्यम से यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हरदा जिले में मेरे नाम से कहीं पर भी कोई शराब की दुकान नहीं है परंतु आनंद जाट द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट से मेरी फोटो और मेरा नाम की झूठी अफवाह फैला कर मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल किया जा रहा है साथ ही सस्ती लोकप्रियता व वाह-वाही हासिल करने के लिए  एवं साफ और बेदाग छवि के सरल सहज हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने की छवि को  धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि आनंद जाट के द्वारा आगे भी इस प्रकार की निंदनीय झूठी अफवाहें फैलाई जाती रही तो मुझे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं मानहानि की कार्यवाही करना पड़ेगी ।

- Install Android App -

Harda: खुदिया रोड पर बावड़ी के पास फिर हुआ एक्सीडेंट, दो की हुई मौत,इस स्थान पर कई बार हो चुके हादसे कई लोगो की हो चुकी मौते, लगाया जाए संकेतक बोर्ड वाहन धीरे चलाए।