jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

हंडिया : पीएम श्री माध्यमिक शाला हंडिया में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव कार्यक्रम

हंडिया : मंगलवार को पीएम श्री माध्यमिक शाला हंडिया में प्रवेशोत्सव एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान विद्यालय के प्रधान पाठक जी आर चौरसिया द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया गया।फिर विद्यार्थियों के द्वारा सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके‌ बाद विद्यालय की शिक्षिका संगीता राठौर द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को स्वागत तिलक लगाकर मिठाई बांटी गई।

प्रधान पाठक श्री चौरसिया ने अपने संबोधन में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा करते हुए अभिभावको एवं शिक्षकों को बालको के विकास का अहम स्तंभ बताया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उपस्थित पालकों एवं बच्चों को पीएम श्री विद्यालय में दी जाने वाली निशुल्क सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए समझाया। कार्यक्रम के अंत में मध्यान्ह भोजन में बच्चों को विशेष भोज कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।प्रवेशोत्सव के इस कार्यक्रम अवसर पर जनशिक्षक अनूप शर्मा,इदरीस कुरैशी,एस द्विवेदी,सेवजी कनेश व शिक्षिका रुखशाना कुरैशी और संगीता राठौर विशेष रूप से मौजूद रहीं।

- Install Android App -

Harda: खुदिया रोड पर बावड़ी के पास फिर हुआ एक्सीडेंट, दो की हुई मौत,इस स्थान पर कई बार हो चुके हादसे कई लोगो की हो चुकी मौते, लगाया जाए संकेतक बोर्ड वाहन धीरे चलाए।