jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: जनपद पंचायत के चुनाव को दो वर्ष बीते विकास कार्यों के लिए नही मिली राशि,दो वर्ष में एक बैठक हुई ! जनपद अध्यक्ष पर भेदभाव का भी लगाया आरोप!

हरदा : जिले के हरदा जनपद पंचायत सदस्यों ने आज जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन दिया। जनपद सदस्यों का आरोप है की जनपद अध्यक्ष के द्वारा बैठक नही ली जा रही एवं विकास राशि भी नही मिली। जनपद सदस्यों ने जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा की हरदा जनपद पंचायत के चुनाव हुये 2 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। विगत दो वर्षों में जनपद सदस्यों की मात्र एक बैठक आयेजित की गई।
उसके बाद से कोई भी बैठक जनपद में सदस्यों की नही हुई । बैठक आयेजित नही होने से सम्पूर्ण हरदा जनपद में विकास कार्य ठप्प पडे है । जनपद सदस्यों ने आरोप लगाया की चुनकर आये जनपद सदस्यों की (जनपद) अध्यक्ष महोदया द्वारा अनदेखी एंव भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

- Install Android App -

विगत 2 वर्षों से किसी भी जनपद सदस्यों को अपने क्षेत्र में विकास कार्य के लिये कोई राशि नही दी गई है। क्षेत्र के भ्रमण करने पर ग्रामीणों द्वारा समस्याएं बताई जाती है। राशि नही मिलने के कारण ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान करने में हम अक्षम महसूस करते है। जनपद सदस्यों ने कलेक्टर से मांग की है की हरदा जनपद पंचायत की ओर ध्यान देवे एंव बैठक आयोजित कर विकास राशि प्रदान की जावे।